अरुण योगिराज कौन है?अरुण योगीराज, वह व्यक्ति जिसने श्री राम की इतनी सुंदर मूर्ति बनाई।(Who is Arun Yogiraj?Arun Yogiraj, the man who created such a beautiful idol of Shri Ram.)

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हो चुकी है।अयोध्या नगरी में श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर काफ़ी उल्हास है।देश से लेकर दुनिया भर में आज राम नाम के जयकारों की गूँज है।अयोध्या पूरी तरह से राम मय हो गयी है अब।राम लला की जो मूर्ति है वो बेहद सुंदर है।राम लला की इस श्याम वर्ण मोहन प्रतिमा को मूर्तिकार अरुण योगिरज ने आकार दिया है।

अरुण योगीराज ने बनाई रामलला की दिव्य प्रतिमा (Arun Yogiraj made the divine statue of Ram Lala)

राम लला की प्रतिमा बनाने वाले अरुण योगिरज की हर कोई तारीफ़ कर रहा है।सभी लोग उनकी कला के मुरीद हो गए।इस बीच मूर्ति की कला को लेकर मूर्तिकार अरुण योगिरज ने भी कुछ कहा है।अरुण योगिरज ने कहा की मुझे लगता है की मैं इस धरती पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूँ।कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे कि मय सपनों की दुनिया में हूँ।मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान राम लला का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है। कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं सपनों की दुनिया में हूं। यह मेरे लिए सबसे बड़ा दिन है।

राम लला की प्रतिमा कैसी है?(How is the statue of Ram Lala?)

राम लला की प्रतिमा में कई सारी ख़ूबियाँ हैं।राम लला की प्रतिमा काले पत्थर से बनी है।जिसकी शैली दक्षिण भारतीय है।इस मूर्ति को ऐसा बनाने का कारण यह बताया गया है कि, दूध के अभिषेक से इस मूर्ति पर कोई असर नहीं होगा।साथ ही ऐसिड या अन्य किसी भी तरह के पदार्थ से राम लला की प्रतिमा ख़राब नहीं होगी।कई वर्षों तक मूर्ति ऐसी ही रहेगी।इस मूर्ति का रंग भी फीका नहीं पड़ेगा।राम लला की मूर्ति को ऐसा बनाया गया है कि, भगवान श्री हरी विष्णु जी का हर अवतार उसमें दर्शाया गया है।मूर्ति में जिस पत्थर का इस्तमाल किया गया है, वो पत्थर का नाम है,शालिग्राम पत्थर।

राम लला की यह मूर्ति को देखने वाला हो जाएगा पहली बार में मंत्रमुग्ध (Anyone who sees this statue of Ram Lala will be mesmerized for the first time.)

प्रतिमा में राम लला की मनोहर मुस्कान दिखाई पड़ती है।यह प्रतिमा ऐसी है की,पहली बार में देखने वाला मूर्ति देख कर मंत्रमुग्ध हो जाए।राम लला की मूर्ति को देख कर ऐसा आभास होता है मानो,वे स्वयं आ कर खड़े हो गए हो।हमारे लिए यह बहुत ही सौभाग्य की बात है की,एक बार फिरसे हमारे देश में राम राज्य आ गया।बाल स्वरूप राम लला के हाथों में धनुष है जिसकी लम्बाई 51 इंच है।ये श्याम वर्ण की खडी प्रतिमा है।आस्था और आध्यतम की झलक है।यह मूर्ति पहली ही नज़र में देखने वाले को आकर्षित कर देती है।इस प्रतिमा में भगवान को कमल के फूल पर खड़े भगवान को 5 साल के बच्चे के रूप में चित्रित किया गया है।

अरुण योगिराज ने और किस-किस की प्रतिमाएँ बनाई है? (Who else has Arun Yogiraj made statues of?)

अयोध्या के राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले, राम लला की मूर्ति को तराशने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज खुद को गहन आशीर्वाद की स्थिति में पाते हैं।कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगिरज ने आदि शंकराचार्य जी की भी मूर्ति बनायी थी,जिसे केदारनाथ में रखा गया है।अरुण योगिरज ने सुभाष चंद्रबोश की भी मूर्ति बनायी थी,जिसे दिल्ली में इंडिया गेट के पास स्थापित किया गया है।

अरुण योगिराज है हक़ीक़त में तारीफ़ के क़ाबिल।(Arun Yogiraaj is really worthy of praise.)

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने एक्स पर लिखा, और योगीराज की भक्ति पर टिप्पणी करते हुए कहा, “प्रतीक्षारत राष्ट्र के सपनों को पूरा करने की उनकी अनुभूति स्पष्ट है। धन्य धन्य है।”जैसा कि देश बेसब्री से राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहा है, अरुण योगीराज समर्पण और पूर्णता के प्रतीक के रूप में खड़े हैं, जो इस स्मारकीय अवसर को उनकी शिल्प कौशल और भक्ति का प्रमाण बनाते हैं। इस बीच, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने इस दिन को ‘राम की शुरुआत’ करार दिया है। राज्य’.

FAQ:

Q: राम लला की मूर्ति किसने बनायी?

Ans. राम लला की मूर्ति की मूर्तिकार हैं,अरुण योगिराज।

Q: राम लला के मूर्ति की लम्बाई कितनी है?

Ans. राम लला के मूर्ति की लम्बाई 51 इंच है।

Q: राम लला के प्रतिमा का वज़न कितना है?

Ans. राम लला के प्रतिमा का वज़न 200 किलो है।

Q: राम मंदिर की हाइट कितनी है?

Ans. राम मंदिर की हाइट 161 फ़ीट है।

Leave a Comment